Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहारगोठ मे भीतरघात होने की आशंका : से मतदान को लेकर अटकलो का दौर जारी, प्रत्याशियों के माथे पर पड़ी शिकन

Abid Hussain

Tue, Jul 29, 2025

टनकपुर/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बारिश के साथ ही जमकर वोट भी बरसे, गांव की सरकार बनाने को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। इधर ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में मतदाताओं की संख्या 2806 है। जिसके सापेक्ष 2170 मतदाताओं ने मतदान किया । ग्राम पंचायत मनिहार गोठ से प्रधान पद के पांच दावेदार मैदान में थे।

 जिसमें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से चार और पश्चिम क्षेत्र से एक दावेदार ने ग्राम प्रधान पद के लिए दावेदारी की थी। मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया लेकिन परिणाम को लेकर ग्रामीणों में ऊहापोह  की स्थिति बनी हुई है। किसके सर सजेगा ताज यह भी पहेली बना हुआ है। कई मतदाताओं ने कहा कि इस बार त्रिकोणी मुकाबला होने के आसार है। वैसे सूत्रों के मुताबिक   भीतरघात के चलते अगर पूर्वी क्षेत्र का वोट ग्राम प्रधान पद की दावेदार अंबिका बिष्ट को पड़ा है तो सबसे मजबूत स्थिति अंबिका बिष्ट की मानी जा रही है। अब सवाल यह भी पैदा हो रहा है अगर भीतरघात नहीं हुआ तो रेश्मा परवीन, शहाना खातून, और जेबा अरशद में कांटे की टक्कर होने के आसार है। फिलहाल मतदान को लेकर अटकलें का दौर अभी भी जारी है। लोगों की निगाहें 31 तारीख पर टिकी हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें