Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

पूर्वी बिचई में शोक की लहर, धौली देवी के निधन से क्षेत्र में मातम : गमगीन माहौल में कल होगा अंतिम संस्कार

Abid Hussain

Tue, Jun 2, 2026

पूर्वी बिचई में शोक की लहर, धौली देवी के निधन से क्षेत्र में मातम

टनकपुर। क्षेत्र के पूर्वी बिचई गांव की सम्मानित 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती धौली देवी का आज मंगलवार की शाम को 6:30 बजे निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह बलबीर चन्द, नरेंद्र चन्द एवं प्रकाश चन्द की माता थीं और अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति तथा मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं।

परिजनों के अनुसार, उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ग्रामीणों का कहना है कि धौली देवी ने अपने जीवनकाल में परिवार और समाज को सदैव संस्कारों एवं सद्भावना का संदेश दिया। उनके निधन से गांव ने एक सम्मानित एवं आदर्श महिला को खो दिया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन पर ग्राम प्रधान सहित तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें