Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में मनाया गया 77वां एनसीसी दिवस : जोश, उत्साह और देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

Abid Hussain

Sun, Nov 23, 2025

राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में मनाया गया 77वां एनसीसी दिवस

जोश, उत्साह और देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

टनकपुर। 2 UK (I) COY NCC CHAMPAWAT के निर्देशन में राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में 77वां एनसीसी दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र पाठक ने वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ किया। उन्होंने अपने संबोधन में एनसीसी के लीडरशिप, एकता, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में गणित प्रवक्ता  जोहार सिंह महरा ने कैडेट्स को एनसीसी के गौरवशाली इतिहास और इसकी आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं कैप्टेन एल. डी. तिवारी ने देशभक्ति से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से कैडेट्स में उत्साह और ऊर्जा भर दी। उन्होंने एनसीसी महानिदेशक का संदेश भी सभी को सुनाया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम में सुमित नारियाल, देवा सिंह, ऋतिक, खुशाल, आकाश सहित अनेक कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

इसके साथ ही कला अध्यापक नंदकिशोर गौतम,  ऋषभ कुमार, तथा  निखिल गड़कोटी ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

समारोह के अंत में एनसीसी का प्रेरणादायक गीत “हम सब भारतीय हैं” पूरे उत्साह के साथ गाया गया। इसके पश्चात श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

अंत में कैप्टेन एल. डी. तिवारी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और कडेट्स को जलपान करवाकर कार्यक्रम का सफल समापन किया।

कार्यक्रम हर दृष्टि से प्रेरणादायक, अनुशासनयुक्त और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Tags :

कामयाबी

जरूरी खबरें