: लाॅयंस दीपावली मेले में आर्केस्ट्रा पार्टी की नाइट में जमकर नाचे दर्शक, कलाकारों ने मचाया धमाल, लकी ड्रा में इनामो की हुई बौछार•••
रिपोर्टर : आबिद सिद्दीकी

टनकपुर: लायंस क्लब का तीन दिवसीय दीपावली मेला आर्केस्ट्रा पार्टी की रंगीन शाम के साथ संपन्न हो गया। आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने गीत-संगीत और डांस का जादू बिखेरकर देर रात तक लोगों को खूब नचाया। लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ही झूलों का भी आनंद लिया।

मेले के अंतिम दिन बुधवार की रात्रि में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र कोरंगा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्लब की ओर से सीओ शिवराज सिंह राणा व स्वास्तिक अस्पताल खटीमा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक अग्रवाल को भी सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डॉक्टर विवेक अग्रवाल ने लायंस क्लब के कार्यों की सराहना की। और कहा कि जब कभी आप लोगों को मेरी आवश्यकता हो तो मैं हर संभव टनकपुर के लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

आपको बता दें शहर के गांधी मैदान में आयोजित मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह था कि पूरे मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शाम आठ बजे से आर्केस्ट्रा के रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। दिल्ली के कलाकारों ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति देने के साथ ही एकल और ग्रुप डांस का बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों और विभिन्न प्रकार के सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालो के अलावा क्षेत्र के पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल ने किया।


लायंस क्लब अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने बताया कि मेले से प्राप्त धनराशि से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही लकी ड्रा के परिणाम भी घोषित किए गए लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार बुलेट प्रदीप सिंह मेहरा के नाम खुली ।


इस मौके पर लायन संजय अग्रवाल, (मगन बिहारी) मोहित अग्रवाल, दीपक जैन, दीपक छतवाल, दीपक शारदा, पुनीत शारदा, अर्पित शर्मा, नरेश अग्रवाल, क्रांति मोहन सक्सेना, विनय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, संजय छतवाल, गौरव अग्रवाल, रचित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।




Tags :