Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

टनकपुर का किशोर 10 माह से लापता, पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

धार्मिक स्थलों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध धामी सरकार: टनकपुर गुरुद्वारे को विशेष सौगात

नाली सफाई, मार्ग मरम्मत व आरबीएम भरान कार्यों को मिली रफ्तार

सुचना

डीएम मनीष कुमार की निगरानी में चला राहत अभियान, प्रभावित : क्षेत्रों में तुरंत पहुंची टीमें

Abid Hussain

Sun, Jun 7, 2026

चम्पावत/टनकपुर। रविवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने जनपद के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया, लेकिन जिला प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते हालात जल्द नियंत्रण में आ गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, फायर सर्विस और विद्युत विभाग की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिए।

आंधी के चलते टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर गेंडाखाली के आगे विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और संयुक्त अभियान चलाकर मार्ग को बूम तक यातायात के लिए सुचारू कर दिया। इसी ककराली गेट ठूलीगाढ मार्ग पर उत्पन्न व्यवधान को भी तेजी से हटाकर सड़क को दोनों ओर से आवागमन के लिए खोल दिया गया।

तेज हवाओं के कारण पूर्णागिरि फीडर की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और सोमवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई गई है।

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि खराब मौसम के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य किए, जिससे बड़ी परेशानी टल गई। लोगों का कहना है कि प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली के कारण यातायात और अन्य आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल किया जा सका।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम खराब रहने के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सतर्क रहने तथा किसी भी आपदा संबंधी सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को जनहित में एक प्रभावी और संवेदनशील पहल माना जा रहा है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें