Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार, : छात्र- छात्रोंओ ने बढ़ाया विद्यालय का मान

Abid Hussain

Wed, May 13, 2026

एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार, छात्र- छात्रोंओ ने बढ़ाया विद्यालय का मान

टनकपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता चन्द ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉमर्स वर्ग में ऋषभ सिंह ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भूपेश भट्ट ने 82.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अमन भट्ट ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान वर्ग में अर्पित मिश्रा ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हिमानी कांडपाल ने 82.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा सौम्या चंद ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र चन्द ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें