Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

कोतवाल चेतन रावत की मौजूदगी में थाना दिवस, महिलाओं की समस्याएं सुनीं – : 13 मामलों का समाधान

Abid Hussain

Sun, Mar 8, 2026

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना टनकपुर में विशेष थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन थानाध्यक्ष चेतन रावत के निर्देशन में किया गया, जिसमें एसएसआई पूरन सिंह तोमर, एएसआई रवि जोशी, महिला हेड कांस्टेबल सीमा यादव तथा महिला कांस्टेबल शोभा जोशी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

थाना दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर कुल 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिला। विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। उन्हें आपातकालीन स्थिति में उपयोग होने वाले टोल फ्री नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए 1930 तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।

थाना दिवस के आयोजन से क्षेत्र की महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें