Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

रात्रि चौपाल में पुलिस का कड़ा संदेश—साइबर ठगों और नशे के : सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Abid Hussain

Mon, Sep 14, 2026


@ रात्रि चौपाल में पुलिस का कड़ा संदेश—साइबर ठगों और नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

@ साइबर ठगों और नशे के सौदागरों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को किया जागरूक

टनकपुर। सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज सैलानीगोठ/थपलियाल खेड़ा में टनकपुर पुलिस ने अपराध और नशे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार रात ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और अपराधियों तथा साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का साथ देने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन रावत तथा चौकी प्रभारी मनिहारगोठ तेज कुमार, जितेंद्र बिष्ट मोहम्मद अकरम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

चौपाल में साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को विशेष रूप से सचेत किया। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

वहीं नशे के खिलाफ पुलिस का रुख बेहद सख्त नजर आया। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के कारोबार में लिप्त लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की गई। पुलिस ने साफ कहा कि गांव में कोई अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे अथवा कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में जनता की भागीदारी बेहद अहम है।

नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी पुलिस ने अभिभावकों को कड़ी चेतावनी दी। सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने तथा नाबालिग बच्चों को किसी भी हालत में वाहन न देने की अपील की गई।

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं और अपराध, नशे तथा संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें