Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ऑनलाइन लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए ₹43 हजार, मनिहारगोठ के शाहिद हुसैन : साइबर ठगी के शिकार

Abid Hussain

Sun, Sep 20, 2026

■■ ऑनलाइन खरीदारी और डॉक्टर के इलाज संबंधी लिंक बना ठगी का जरिया, पीड़ित ने साइबर टीम से की शिकायत, रकम वापस दिलाने की मांग

टनकपुर। मनिहारगोठ निवासी शाहिद हुसैन पुत्र रहमत हुसैन साइबर ठगी के शिकार हो गए। ऑनलाइन खरीदारी और इलाज के लिए डॉक्टर से संबंधित लिंक खोलना उन्हें भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने लिंक के जरिए उनके खाते से करीब 43 हजार रुपये उड़ा लिए।

पीड़ित शाहिद हुसैन ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सामान खरीदारी करने के लिए तथा इलाज के संबंध में डॉक्टर द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक को खोला था। इसी दौरान उनके साथ साइबर ठगी की घटना हो गई और उनके खाते से ₹43,000 की रकम निकल गई।

घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर टीम से की है। उन्होंने साइबर टीम से पूरे मामले की जांच कर ठगी गई रकम को वापस दिलाने की मांग की है।

साइबर ठगी से बचने को रहें सतर्क

ऑनलाइन खरीदारी, बैंकिंग, इलाज अथवा किसी अन्य सेवा से संबंधित अनजान लिंक को खोलने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें