Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

एनएचपीसी का हरित अभियान, हरेला पर्व पर लगाए फलदार पौधे, : पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Abid Hussain

Wed, Aug 5, 2026

टनकपुर। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन परिसर में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पौधा लगाकर किया। इसके बाद स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में एनएचपीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल की बनबसा, टनकपुर और खटीमा इकाइयों के पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पावर स्टेशन की इस पहल की सराहना की।

टनकपुर पावर स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधक रत्नाकर पांडे ने बताया कि हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित इस पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को हरियाली से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें