Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

अब बख्शे नहीं जाएंगे अतिक्रमणकारी! टनकपुर पालिका का अल्टीमेटम—रविवार : तक खुद हटाओ, वरना सोमवार से जब्ती और जुर्माना तय

Abid Hussain

Thu, Apr 23, 2026

टनकपुर। शहर की सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा जमाकर बैठने वालों के खिलाफ अब नगर पालिका परिषद, टनकपुर ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को चलाए गए सख्त अभियान में पालिका प्रशासन ने चड्डा चौराहा से मेला टंकी मार्ग तक अतिक्रमणकारियों को खुली चेतावनी दे दी—या तो खुद हट जाओ, या कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहो।

अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल के नेतृत्व में टीम खुद सड़कों पर उतरी और मुनादी कराकर साफ कर दिया कि फुटपाथ अब व्यापार की जगह नहीं, आम जनता के चलने के लिए हैं। बावजूद इसके वर्षों से जमा अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर रोज जाम लग रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

पालिका ने दो टूक कहा है कि रविवार तक हर हाल में अतिक्रमण हट जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सोमवार से ‘वृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान’ शुरू होगा, जिसमें सड़कों और फुटपाथों पर रखा हर सामान मौके पर जब्त किया जाएगा। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

अभियान के दौरान वरिष्ठ लिपिक बसंत राज, सफाई सुपरवाइजर राकेश, रामरतन और विशाल बाबू समेत पूरी पालिका टीम मौजूद रही। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पालिका प्रशासन ने व्यापारियों से अपील जरूर की है, लेकिन संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—अब टनकपुर की सड़कों पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें