Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

बनबसा में बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया फूड पैकेट, एसडीएम की : निगरानी में राहत टीम जुटी, स्थानीय लोगों ने की प्रशासन की सराहना

Abid Hussain

Mon, Sep 1, 2025

बनबसा/मुख्यमंत्री की विधानसभा जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा के आसपास के गांव में बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्यों में जुटा हुआ है। टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 

प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम आकाश जोशी ने बनबसा के ग्रामीण क्षेत्र देवीपुरा सहित प्रभावित गांव में पहुंचकर पके हुए भोजन के पैकेट वितरित करवाए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका ढाडसं बंधाया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि बाढ प्रभावित गांवों में भोजन दवा पीने का पानी या अन्य आवश्यक सामग्री कमी ना हो उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए प्रशासनिक टीमे  गठित की गई है।

यह टीम 24 घंटे क्षेत्र में ब्राह्मण कर स्थिति पर निगरानी रख रही है। साथ ही कहा की छीनीगोठ में 50 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस तत्परता की सहाना की है उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में अधिकारियों का स्वयं गांव तक पहुंचना साहस और भरोसे का संचार करता है।

तहसील के करीब कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं प्रशासन की यह पहल केवल जिम्मेदार प्रशासन का उदाहरण है बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, कानूनगो प्रदीप जुकरिया आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें