Fri 28 Aug 2026

ब्रेकिंग

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

सुचना

कब्रिस्तान के समीप पेयजल लाइन लीकेज की समस्या का हुआ समाधान, प्रशासन : की तत्परता से मिली राहत

Abid Hussain

Fri, Jan 9, 2026

टनकपुर/चंपावत। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ मे कब्रिस्तान के समीप लंबे समय से चली आ रही पेयजल लाइन लीकेज की समस्या का आखिरकार समाधान कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस गंभीर समस्या को आपके प्रिय चैनल यूके 24 लाइव न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।खबर प्रकाशित होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया।

इस संबंध में जेई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लीकेज वाली पेयजल लाइन की मरम्मत कर समस्या का पूरी तरह समाधान कर दिया गया है। अब क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

स्थानीय लोगों ने समस्या के त्वरित समाधान पर जिला प्रशासन एवं यूके 24 लाइव न्यूज़ का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि मीडिया की सक्रिय भूमिका और प्रशासन की संवेदनशीलता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें