Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

सुचना

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आदर्श चंपावत की ओर बड़ा कदम, : पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

Abid Hussain

Fri, Jul 24, 2026

टनकपुर/चंपावत,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चंपावत' संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सीमांत क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना तथा दूरस्थ तोकों के विद्युतीकरण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया।

करीब 8.10 करोड़ रुपये की लागत से ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक लगभग 20 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग को अत्याधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिर तक के अंतिम तीन किलोमीटर के दुर्गम पैदल मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भूमिगत केबल के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

राज्य सरकार का कहना है कि इस परियोजना से रात्रिकालीन यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा, वहीं वन्यजीवों एवं प्राकृतिक पर्यावरण का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

इसी के साथ जनपद के दूरस्थ और अब तक बिजली सुविधा से वंचित तोकों में विद्युतीकरण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा तथा सीमांत गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार चंपावत को आदर्श एवं मॉडल जनपद बनाने के संकल्प पर तेजी से कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में धरातल पर उतारकर सरकार विकास के नए मानक स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडे, मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी, किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार एवं प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, पूर्णागिरि मेला समिति अध्यक्ष किशन तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, स्थानीय नागरिक तथा यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता डी.के. जोशी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें