Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर का मामला : प्रधानाचार्य ने पीएसी बटालियन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की, एसडीएम को दिया ज्ञापन

Abid Hussain

Tue, Apr 29, 2025

टनकपुर/ ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में पीएसी बटालियन के ठहरने से स्कूल प्रशासन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इससे पूर्व भी विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर पीएसी बटालियन को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई है। लेकिन  अधिकारियों द्वारा संज्ञान ना लिए जाने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

इसी क्रम में मंगलवार को विद्यालय के प्रिंसिपल हरिश्चंद्र पाठक द्वारा उपजिला अधिकारी आकाश जोशी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की जाने की मांग की गई है। एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि बटालियन के ठहरने से जल एवं विद्युत बिलो में भारी बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने बिलों की अधिक बकाया राशि के चलते  कनेक्शन विच्छेदन होने का अंदेशा जताया है। प्रधानाचार्य ने इस मामले मे जल्द से जल्द कार्रवाई की जाने की मांग की है। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को भी भेजी है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें