Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुँच: वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत : गर्भवती महिलाओं को मिला समय पर उपचार

Abid Hussain

Sat, Mar 28, 2026

चम्पावत स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, गर्भवती महिलाओं को मिला समय पर उपचार

टनकपुर/चम्पावत। जनपद चम्पावत के सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. देवेश चौहान के नेतृत्व में विभाग ने एक विशेष पहल करते हुए वन राजी समुदाय की गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाकर मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इसी क्रम में दुर्गम वन राजी क्षेत्र ‘खीरद्वारी’ की 6 गर्भवती महिलाओं को विशेष वाहन की व्यवस्था कर उप जिला अस्पताल, टनकपुर लाया गया। इस कार्य में एएनएम रीना राणा, सीएचओ संध्या राणा एवं आशा कार्यकर्ता राखी कुंवर की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल तक पहुँचाया।

अस्पताल में सभी महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड एवं प्रसव पूर्व जांच (ANC) कराई गई। स्वयं सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी महिला को उपचार में असुविधा न हो।

डॉ. चौहान ने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि जनपद का कोई भी नागरिक, विशेषकर वन राजी परिवारों की माताएं और बहनें, दूरी या संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है।

इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय पर जांच और उपचार मिलने से सुरक्षित मातृत्व की दिशा में भरोसा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें