Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: टनकपुर के प्रज्जवल अग्रवाल ने पास की न्यायिक सेवा परीक्षा 26 वीं रैंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल

टनकपुर / भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश अग्रवाल  के भतीजे  प्रज्जवल अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन )  की परीक्षा    पास कर टनकपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  प्रज्जवल अग्रवाल अब उत्तर प्रदेश में सिविल जूनियर डिवीजन के पद पर सेवाएं देंगे । प्रज्जवल अग्रवाल के पिता चैनसुख अग्रवाल व्यवसायी हैं ।तो माता मंजू अग्रवाल ग्रहणी है।  प्रज्जवल अग्रवाल  का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 2022 में 26वीं  रैंक प्राप्त की है। प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल लोहाघाट से की इंटरमीडिएट विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल लोहाघाट से  किया। और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट से ग्रेजुएशन तथा विधि स्नातक (एल एल बी) कैंपस ला सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2021 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। उनकी सफलता पर उनके परिजन और शिक्षक सभी खुश हैं उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि वह जज बने और न्याय पालिका में अपना योगदान दें इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय  अपने मां-बाप और भाइयों और शिक्षकों दिया है। इनकी उपलब्धि पर  भगत सिंह कोश्यारी पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र,  पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्णागिरि तहसील के पूर्व उपजिलाधिकारी हिमांशु कफलटिया, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, डॉ देवी दत्त जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, शंकर दत्त  पांडे,  विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार, प्रकाश तिवारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा , प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व प्रदेश मंत्री किरण देवी, हरिश्चंद्र हैसियत, अमजद भाई, गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन  भानी चंद, गोपाल अग्रवाल, एडवोकेट एल डी गहतोडी, नईम सिद्दीकी आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें