Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर, ईसीएचएस : पॉलीक्लिनिक बनबसा को मिला छह सीटर गोल्फ कार्ट

Abid Hussain

Wed, Nov 26, 2025

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक बनबसा को मिला छह सीटर गोल्फ कार्ट

टनकपुर/बनबसा।पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने एक और सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद  22 नवंबर 2025 को ही ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक बनबसा छावनी को छह (6) सीटर गोल्फ कार्ट वाहन प्राप्त हो गया, जिसे लेकर क्षेत्र के लगभग 25 हजार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों ने मुख्यमंत्री धामी जी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जी का आभार व्यक्त किया है।

गौरव सेनानी कल्याण समिति, पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि समिति ने नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री से इस वाहन की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की थी। वृद्ध, दिव्यांग और असहाय अवस्था में रहने वाले पूर्व सैनिकों को मुख्य राजमार्ग से ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक तक पहुंचने में गंभीर कठिनाइयाँ होती थीं। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी जी ने बिना किसी देरी के इस मांग को तत्काल स्वीकृति देते हुए अपनी संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह गोल्फ कार्ट न सिर्फ सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि यह राज्य सरकार की ‘सैनिक सम्मान भावना’ का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा पूर्व सैनिकों के हित में किए गए इस कदम से उनके बीच गहरी संतुष्टि और सम्मान की भावना पनपी है।

कैप्टन भानी चंद ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को समझ कर समाधान प्रदान करने की मुख्यमंत्री की कार्यशैली काबिल-ए-तारीफ है। समिति ने एक स्वर में कहा—

“मुख्यमंत्री जी ने दिल जीता है… हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें