Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन स्माइल 2026: लोहाघाट से लापता युवक की तलाश : में जुटी पुलिस

Abid Hussain

Sun, Feb 22, 2026

जनपद चंपावत में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल 2026 के तहत पुलिस ने एक बार फिर आमजन से सहयोग की अपील की है।

कोतवाली लोहाघाट में दर्ज FIR संख्या 55/2023 (धारा 365 IPC) के अनुसार विजय सिंह (26 वर्ष), पुत्र उदय सिंह, निवासी ग्राम कुमलेख पोस्ट धुनाघाट, 09 अक्टूबर 2023 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश, आसपास के जनपदों से संपर्क तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही गुमशुदा युवक की फोटो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि शीघ्र सुराग मिल सके।

जनपद चंपावत पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी विजय सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

📞 9458108715

📞 8938996923

पुलिस का कहना है कि आमजन का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें