Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

नशे की लत ने यह क्या बना दिया•• क्षेत्र में युवा कर रहे घिनौना काम : सैलानीगोठ मे घटित घटना से पुलिस भी हुई हैरान

Abid Hussain

Sat, Jul 19, 2025

टनकपुर/ नशेड़ी प्रवत्ति  के लोगों ने आम लोगों का जीवन दुश्वार कर दिया है।  इस प्रकार की घटनाओं से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इन लोगों के द्वारा किए गए कारनामों के चर्चे जगह-जगह सुनाई देते हैं। हालांकि पुलिस द्वारा कई बार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन आलम यह है कि  इस प्रकार के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला कल शुक्रवार का प्रकाश में आया है। नशे के लिए तीन युवकों ने दिनदहाड़े लगभग दोपहर 2:00 बजे के आसपास आम के बगीचे से आम को चोरी कर लिया गनीमत रही की चोरी करते वक्त स्थानीय महिला ने आम तोड़ते हुए जब इनको देखा तो उसने तुरंत बगीचे के मालिक सैलानीगोठ निवासी भुवन राय  को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बगीचे के मालिक ने मौके पर इनको  आम से भरे तीन कट्टो के साथ धर दबोचा। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि  आम चोरी कर ले जा रहे रहे  नशेड़ी प्रवृत्ति के तीनों युवकों की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 

तत्पश्चात पीड़ित व्यक्ति के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद मामला मनिहार गोठ चौकी पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने डांट फटकार और क्षमा याचना मांगने पर इनको छोड़ दिया। अब सवाल यह उठता है महज नशे के लिए जब यह नशेड़ी आम चोरी कर सकते हैं तो भविष्य में यह कितने खतरनाक साबित होंगे यह सवाल लोगों को परेशान कर रहा है। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Tags :

जरूरी खबरें