Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने स्नेहा संवाद यात्रा का किया जोरदार स्वागत•••

■ नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा, मनिहार गोठ के मुस्लिम भाइयों ने भाजपा के पक्ष में एक तरफा मतदान कर नजीर पेश की ••••

टनकपुर/ (आबिद सिददीकी) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा 27 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।  इसी क्रम में यात्रा के दूसरे दिन अल्पसंख्यक मोर्चे की स्नेह संवाद यात्रा  सितारगंज से खटीमा बनबसा होते हुए  टनकपुर पहुंची।

बनबसा पहुंचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने स्नेह संवाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया। उसके उपरांत स्नेह संवाद यात्रा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली निकाल कर टनकपुर मनिहार गोठ पहुंचने पर  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष अमजद अली के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

मनिहारगोठ मे भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन के आवास पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक स्नेहा संवाद यात्रा 27 जनवरी से प्रारंभ की गई है। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 15 दिन चलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की  प्रदेश  सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र लोगों को लाभ दिलाना होगा ।

इस दौरान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की अन्य पार्टियों ने मुस्लिम समाज को गुमराह कर आज तक धोखे में रखकर गुमराह किया। जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। प्रदेश के मुस्लिम समाज को चाहिए वह बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि चंपावत के उपचुनाव में मनिहार गोठ के मुस्लिम भाइयों ने एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर देश के सामने एक नजीर पेश की है।

यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान चुका है। देश के प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं जिसमें देश के मुसलमान का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है देश की मजबूती के लिए अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाहिए।

नुक्कड़ सभा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा प्रदेश कोषाध्यक्ष इसरार हुसैन पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीर खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत के जिला अध्यक्ष अमजद अली ने भी संबोधित किया। नुक्कड़ सभा का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष महबूब अली  ने किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शमशाद हुसैन, फारुख खान, आरिफ अहमद, फारूक अंसारी, जाकिर हुसैन, अब्बास अहमद, शाहिद हुसैन  सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें