Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

बनबसा में बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान, निरीक्षण में : नहीं मिला कोई बाल श्रमिक

Abid Hussain

Thu, Jul 23, 2026

बनबसा। जनपद चम्पावत में गुरुवार को बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु बचाव एवं पुनर्वास अभियान-4.0 के अंतर्गत बनबसा कैनाल क्षेत्र में बाल श्रम के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान में श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग की मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) तथा चाइल्ड हेल्पलाइन चम्पावत की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

टीम ने बनबसा कैनाल क्षेत्र के होटलों, ढाबों, दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बाल श्रम की जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में कोई बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) कानून की जानकारी देते हुए बच्चों से श्रम न कराने की अपील की। साथ ही सभी प्रतिष्ठान स्वामियों से यह शपथ-पत्र भी भरवाए गए कि उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी बाल श्रमिक को कार्य पर नहीं रखा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद में इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

 

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें