Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

निःशुल्क नेत्र शिविर बना वरदान, लायंस क्लब टनकपुर की पहल से 20 मरीजों : को नई रोशनी

Abid Hussain

Thu, Feb 5, 2026

टनकपुर। लायंस क्लब टनकपुर द्वारा सामाजिक सेवा के तहत बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में अपने प्रमुख प्रोजेक्ट आई कैम्प का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बरेली से आए प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमित तरफदार की टीम ने लगभग 45 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया।

जांच के बाद 20 जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जिनका उपचार सितारगंज में कराया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर लायंस क्लब कार्यक्रम संयोजक लायन दीपक छतवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल मगन बिहारी, सचिव लायन गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन,  लायन वैभव अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, लायन राजीव आर्य, लायन दीपक शारदा, लायन आलोक अग्रवाल समेत क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर समाज के जरूरतमंद वर्ग को लाभ पहुंचाया जाता रहेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें