Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत : एनसीसी कैडेट्स हर घर तिरंगा और टीबी मुक्त भारत का संदेश लेकर निकले

Abid Hussain

Thu, Aug 13, 2026

टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत-जगत सिंह रावत-राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर के एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को एनसीसी बटालियन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में करीब 80 एनसीसी कैडेट्स, एक एएनओ, एनएसएस प्रभारी एवं स्वयंसेवियों के साथ भूतपूर्व सैनिकों ने भी प्रतिभाग किया। राज्य मंत्री हेमा जोशी ने भी रैली में सहभागिता कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर तथा देशभक्ति और टीबी उन्मूलन से जुड़े संदेशों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचे। रैली के दौरान लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ-साथ टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

रैली के बाद एनसीसी कैडेट्स उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें टीबी मुक्त भारत अभियान की नवीनतम जानकारी दी। कैडेट्स को टीबी के लक्षण, संक्रमण से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार तथा बीमारी की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी ने सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी कैडेट्स को दी। उन्होंने टीबी सहित विभिन्न बीमारियों के कारणों, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी, एनएसएस प्रभारी भुवन शंकर पांडे, प्रेम सागर, चंद्र प्रकाश जोशी सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कैप्टन एलडी तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और कैडेट्स को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी का आभार जताया।

तिरंगे की शान और स्वस्थ भारत का संदेश लेकर निकली यह रैली युवाओं की राष्ट्रभक्ति के साथ सामाजिक जागरूकता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का भी संदेश दे गई।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें