Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर: शहर की सफाई व्यवस्था से नहीं होगा समझौता : पालिका प्रशासन ने दिए सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश

Abid Hussain

Thu, Aug 7, 2025

टनकपुर/ जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टनकपुर प्रशासन  द्वारा  सफाई व्यवस्था को लेकर प्रतिदिन निरीक्षण करने के साथ ही सफाई कर्मियों को सफाई के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पालिका के सभी वार्डों में पालिका  द्वारा नियमित साफ सफाई पर विशेष ध्यान आकर्षित किए जाने से गली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था चाक चौबदं बनी हुई है। स्थानीय निवासी शाहिद हुसैन  ने बताया कि उनके वार्ड में प्रतिदिन सफाई व्यवस्था नियमित रूप से हो रही है। उन्हें सफाई व्यवस्था के संदर्भ में पालिका प्रशासन से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है। सफाई व्यवस्था को लेकर जब पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार एवं अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी से बात की गई,  तो उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सफाई कर्मियों से शहर में साफ- सफाई करवाने के साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व नालियों की तलीझाड सफाई करवाई गई है। जिससे आम जनमानस को बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। अध्यक्ष विपिन कुमार व ईओ बीपी जोशी ने बताया कि बरसात से पूर्व ही सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद कर लिया गया था। जिससे शहर में कहीं भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो । साथ ही पालिका परिषद की संपत्ति सहित लोगों की निजी  संपत्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर से कूडा कलेक्शन करवाया जा रहा है। जिसके तहत ठेकेदार के माध्यम से सफाई कर्मचारी इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने पालिका परिषद क्षेत्र के समस्त वार्ड वासियों से सफाई व्यवस्था में सहयोग बरतने की अपील की है। 

Tags :

जरूरी खबरें