Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

आमबाग निवासी पूर्व मुख्य आरक्षी देवी दत्त जोशी का निधन, : पुलिस विभाग में शोक

Abid Hussain

Thu, Jul 23, 2026

टनकपुर। आमबाग निवासी एवं उत्तराखंड पुलिस विभाग से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए पूर्व मुख्य आरक्षी (मोटर प्रशिक्षण) देवी दत्त जोशी का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय देवी दत्त जोशी ने पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पुलिस विभाग, उनके शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें