Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

गीता जयंती पर बच्चों ने बिखेरी अध्यात्म की सुरभि, श्लोकों की गूंज से : महका शक्ति पीठ परिसर

Abid Hussain

Mon, Dec 1, 2025


गीता जयंती पर बच्चों ने बिखेरी अध्यात्म की सुरभि, श्लोकों की गूंज से महका शक्ति पीठ परिसर

बनबसा। गायत्री शक्ति पीठ बनबसा में शनिवार को आयोजित गीता जयंती कार्यक्रम आध्यात्मिक उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में टनकपुर–बनबसा क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विवेकानंद विद्या मंदिर, एबीसी अल्मा मेटर, सरस्वती शिशु मंदिर, केंद्रीय विद्यालय-1 एवं 2, जीजीआईसी बनबसा और हाईस्कूल आमबाग के बच्चों ने गीता के  श्लोकों, व्याख्याओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से जोड़ दिया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  बंशीधर उपाध्याय ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष  पुष्पा विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सदस्य  सरस्वती चंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद,एबीसी अल्मा मेटर विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर,बनबसा के विशिष्ट व्यापारी ओमप्रकाश अग्रवाल,सामाजिक कार्यकर्ता संगीता मौर्य,तथा राजबाला मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों के उत्साह, अनुशासन और गीता के मूल्यों के प्रति उनकी समझ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शक्ति पीठ परिसर में गूंजते गीता श्लोकों ने उपस्थित जनसमूह को एक पवित्र और प्रेरणादायी अनुभूति दी।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें