Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

संवाददाता मोहम्मद कैफ : बनबसा पुलिस की तत्परता से मिला खोया बैग, युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Abid Hussain

Fri, Apr 10, 2026

बनबसा। ईमानदारी और मुस्तैदी की मिसाल पेश करते हुए बनबसा पुलिस ने एक नेपाली युवक का खोया हुआ बैग खोजकर उसे सुरक्षित लौटाया, जिससे युवक के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 10 अप्रैल शुक्रवार को 08:30 बजे नेपाल के महेन्द्रनगर निवासी नीरज बुगाटी पुत्र प्रेम बुगाटी थाना बनबसा पहुंचे और उन्होंने सूचना दी कि उनका भूरे रंग का बैग टैक्सी में भूलवश छूट गया है। बैग में एक एंड्रॉयड मोबाइल, जरूरी कागजात, कुछ इलेक्ट्रिकल सामान और एक छोटा पर्स रखा हुआ था। युवक को टैक्सी का नंबर भी ज्ञात नहीं था, जिससे मामला चुनौतीपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही बनबसा पुलिस हरकत में आई और तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता रंग लाई और कुछ ही समय में संबंधित टैक्सी वाहन का पता लगा लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक का बैग और उसमें रखा समस्त सामान सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया।

खोया हुआ सामान सकुशल वापस मिलने पर युवक नीरज बुगाटी ने चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी बनबसा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें