Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

आधार सेवाओं पर अतिरिक्त वसूली अवैध, UIDAI ने जारी की आधिकारिक शुल्क : सूची, दलालों के झांसे में न आए

Abid Hussain

Sun, Dec 28, 2025

आधार सेवाओं पर अतिरिक्त वसूली अवैध, UIDAI ने जारी की आधिकारिक शुल्क सूची

टनकपुर / यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं—नए नामांकन, जनसांख्यिकीय/बायोमेट्रिक संशोधन एवं अन्य अपडेट—के लिए आधिकारिक शुल्क निर्धारित किया गया है। UIDAI ने स्पष्ट किया है कि तय शुल्क से अधिक किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली पूर्णतः अवैध है।

प्राधिकरण के अनुसार आधार सेवाएं केवल अधिकृत आधार केंद्रों पर ही कराई जाएं और उपभोक्ता रसीद अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी केंद्र द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगी जाती है, तो इसकी शिकायत UIDAI के आधिकारिक माध्यमों पर दर्ज कराई जा सकती है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे दलालों के झांसे में न आएं, केवल अधिकृत केंद्रों पर ही सेवाएं लें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रहेंगे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें