Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने किया जनगणना 2027 फेज-1 का शुभारंभ, : कर्मियों को वितरित की किट

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

■■टनकपुर में 9 सुपरवाइजर सर्किलों के तहत 35 प्रगणक करेंगे 38 HLB में कार्य

टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर में आज जनगणना 2027 के फेज-1 के तहत महत्वपूर्ण तैयारियों की शुरुआत करते हुए पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को आवश्यक सामग्री किट, नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड वितरित किए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की योजनाओं और विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि सटीक और निष्पक्ष आंकड़े संकलित किए जा सकें।

अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद टनकपुर के अंतर्गत कुल 9 सुपरवाइजर सर्किल बनाए गए हैं, जिनमें 35 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी मिलकर 38 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLB) में जनगणना का कार्य संपादित करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद कर्मियों को जनगणना प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए और कार्य के दौरान सावधानी बरतने को कहा गया। इस पहल के साथ ही टनकपुर क्षेत्र में जनगणना 2027 की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से गति मिल गई है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें