: खाम नजूल फ्री होल्ड संघर्ष समिति ने किया मुख्यमंत्री से नगर के 366 भूखंड फ्री होल्ड करने का निवेदन
रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी
टनकपुर/ नगर क्षेत्र के 366 भूखंडों के फ्री होल्ड ना होने से यहां के लोग संशय की स्थिति में है। आज तक खाम भूमि के फ्री होल्ड ना होने से लोगों को अपनी जमीन मकान में मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है इस कारण वह सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित है। समस्या से जूझ रहे खाम नजूल फ्री होल्ड संघर्ष समिति मे शामिल लोगों ने टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर नगर के 366 भूखंडों को फ्री होल्ड किए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में खाम नजूल फ्रीहोल्ड संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने, खाम भूमि को फ्री होल्ड कर मालिकाना हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि वर्षों से नगर के 366 भूखंडों का फ्री होल्ड ना होने से सबसे अधिक खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इन्हें सरकारी आवासीय सुविधा सहित किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को बैंक से ऋण स्वरोजगार के लिए संचालित राज्य और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजना का लाभ पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए युवाओं को कर्ज नहीं मिल पा रहा है लोग वैधानिक तरीके से जमीन की खरीद फरोख्त भी नहीं कर पा रहे हैं। और बताया कि उक्त प्लाटों की लीज नवीनीकरण करने के लिए सभी पट्टा धारको को सन 1971 में पट्टे भरवाए गए थे। किंतु नगर पालिका ने आज तक उनका पंजीकरण नहीं कराया है। जबकि उनके द्वारा ग्राउंड रेंट सन 2024 तक जमा किया जा चुका है।

और बताया कि विगत अनेक वर्षों से उपरोक्त पट्टो का नवीनीकरण न हो पाने से हम सभी भूखंड स्वामी भारी आर्थिक एवं मानसिक कष्ट सहते आ रहे हैं क्योंकि लाखों की संपत्ति होते हुए भी कोई बैंक हमें किसी प्रकार का ऋण देने से मना कर देता है। जिस कारण नगर का व्यापार एवं विकास पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री से उक्त भूखंडों का अधिकतम सन 1971 के सर्किल रेट के आधार पर फ्री होल्ड करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के दौरान खाम नजूल फ्री होल्ड संघर्ष समिति के भगवत सरन (उपाध्यक्ष) सुरेश चंद्र अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) अनुराग अग्रवाल (सचिव) संजय अग्रवाल (मगन बिहारी) अनुज अग्रवाल, विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Tags :