Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: टनकपुर में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

टनकपुर/  प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने  पर जनपद के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

शनिवार को टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जनपद के पत्रकारों ने मुलाकात की है। आपको बता दें टनकपुर जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर  में जल्द  प्रेस क्लब भवन बनने जा रहा हैं। जिसमें सर्व सुविधा युक्त, कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा और भी कई सुविधाएं पत्रकारों को मिलेगी।  मुख्यमंत्री के सहयोग से टनकपुर में जल्द भव्य प्रेस क्लब भवन का निर्माण होने जा रहा हैं। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के लिए राशि भी स्वीकृत की हैं। जिसको लेकर जिले के पत्रकार साथी तैयारी में लगे हुए हैं। आज टनकपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्र के पत्रकारों ने जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने वालों में देवेंद्र चंद देवा, बाबूलाल यादव, दीपक धामी, आबिद सिद्दीकी, शुभम गौड़, पुष्कर महर, नवीन भट्ट सहित तमाम पत्रकार उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें