Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

कार्की फॉर्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया : जन्माष्टमी पर्व, नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Abid Hussain

Sun, Aug 17, 2025

टनकपुर/ देश में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यहां टनकपुर में कार्की फॉर्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर  राधा कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक जगदीश चंद्र जोशी ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर उनकी सराहना करते हुए उत्साह बढ़ाया। कहा कि हम सभी को भागवत गीता के उपदेशों का अनुसरण करना चाहिए। वही सकारात्मक सोच के साथ कर्म करते रहना चाहिए। और फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। भजन संध्या में बीबी उत्तराखंड चैनल के गायक अभिनव चौराकोटी और उनके साथी कलाकारों सक्षम कपूर, रॉनित बिष्ट, कनिष्का भंडारी, अभय गडकोटी, तन्मय गहतोड़ी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित जनों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। सोसाइटी की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

 आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष एड0 विपिन कुमार वर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष  भुवन जोशी, बाल्मीकि सभा अध्यक्ष सुरेश कुमार, व्यवसायी शैलेन्द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर गजेन्द्र सिंह, बीकानेर स्वीट्स के प्रबंधक संरक्षक जगदीश जोशी, अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष शेखर पंत, महिला उपाध्यक्ष रेखा साहू, सचिव रविन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुशल सिंह राणा, धीरज बोहरा, माया जोशी, उषा जोशी, हेमा बिष्ट, किरण भंडारी, ऋतु चौहान, सोनाली बोहरा, पुष्पा भट्ट, राजेंद्र खर्कवाल, राजेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें