Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

सिताकुंड का पवित्र जल चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने किया सोमनाथ : महादेव का जलाभिषेक

Abid Hussain

Thu, Jul 16, 2026

सोमनाथ (गुजरात)/चम्पावत, 

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत चम्पावत से गुजरात पहुंचे श्रद्धालुओं ने बुधवार को प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने चम्पावत स्थित सिताकुंड (ताड़केश्वर महादेव मंदिर) से साथ ले जाए गए पवित्र जल से भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय सोमनाथ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि चम्पावत के पावन तीर्थ सिताकुंड का जल प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ को अर्पित करना उनके लिए गर्व और आध्यात्मिक अनुभूति का विषय है। उनका कहना था कि यह यात्रा सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत चम्पावत से 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल गुजरात पहुंचा है। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हुए भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें