Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

सुचना

टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ को अंतिम चेतावनी, अभद्र : व्यवहार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Abid Hussain

Sun, Mar 1, 2026

टनकपुर (चंपावत), 27 फरवरी 2026। उपजिला चिकित्सालय टनकपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल में कार्यरत समस्त नर्सिंग अधिकारियों को कार्यालय आदेश जारी कर आम जनमानस व मरीजों के साथ शालीन और जिम्मेदार व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में भी व्यवहार सुधार हेतु निर्देशित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद मरीजों और तीमारदारों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे चिकित्सालय की छवि प्रभावित हो रही है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेश चौहान ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी नर्सिंग अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की है और भविष्य में व्यवहार को सरल, मर्यादित और जनहित के अनुरूप रखने को कहा है, ताकि अस्पताल की सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय और उच्चस्तरीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की स्वयं होगी।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि मामले से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज की गई थी। साथ ही सिस्टर-इन-चार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि 15 फरवरी 2026 को ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें