Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहार गोठ में जेबा अरशद का प्रचार अभियान तेज, मतदाताओं का का मिल रहा : अपार समर्थन, आइसक्रीम चुनाव चिन्ह पर मतदान की करी अपील

Abid Hussain

Thu, Jul 24, 2025

टनकपुर/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को तेज़ करना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत मनिहारगोठ से ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार जेबा अरशद का चुनाव प्रचार  जोर पकड़ता जा रहा है। तूफानी जनसंपर्क के बीच उन्होंने मतदाताओं से “आइसक्रीम” चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की है।

जेबा अरशद ने अपने जनसंपर्क के दौरान गांव की गलियों और घर-घर पहुंचकर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रामवासियों, विशेषकर महिलाओं का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है, जिससे उन्हें जीत की पूरी उम्मीद है।

कहा कि यदि उन्हें ग्राम प्रधान चुना गया तो गांव के समग्र विकास, स्वच्छता, शिक्षा और महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, सेवा है। ग्राम पंचायत को एक सशक्त, स्वावलंबी और समृद्ध पंचायत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रचार को लेकर उत्साह देखा गया और स्थानीय महिलाएं भी उनके साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

Tags :

जरूरी खबरें