Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

टू रिवाइवल स्कूल टनकपुर में क्रिसमस की धूम, बच्चों ने गीत-नृत्य व : सुंदर झांकी से मोहा मन

Abid Hussain

Tue, Dec 23, 2025

टनकपुर। क्रिसमस के पावन अवसर पर टू रिवाइवल स्कूल, टनकपुर में रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस केरल (गीत), आकर्षक लोकनृत्य तथा प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

बच्चों ने विभिन्न परिधानों में मंच पर उतरकर क्रिसमस के संदेश—प्रेम, शांति और भाईचारे—को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रभु यीशु के जन्म की सुंदर झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर तालियों की गूंज से सभागार गूंज उठा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊशा दल एवं प्रबंधक ए.एस.सी. दल ने सभी बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा, शांति और मानवता का संदेश देता है। प्रभु यीशु का जन्म हमें एक-दूसरे से प्रेम करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें