Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ पर टनकपुर सैटेलाइट शाखा में हुआ भव्य आयोजन, : अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान

Abid Hussain

Tue, Sep 1, 2026

टनकपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर टनकपुर स्थित सैटेलाइट शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलआईसी की उपलब्धियों, बीमा सेवाओं और आमजन को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में निगम की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ निगम गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक रक्षपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी उमेश सिंह राणा एवं मनोहर लाल, विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह एवं 

करामत अली सहित शाखा के अधिकारी-कर्मचारी एवं अभिकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. विनोद कुमार जोशी एवं सत्यनारायण साहू ने शिरकत की। सह कर्मचारी अनिल चंद्र जोशी एवं आनंद पाठक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिकर्ता मदन सिंह बोहरा, गिरीश चंद्र जोशी, गोविंद बल्लभ पाठक, राजीव सक्सेना, कुशल सिंह राणा, मदन बोरा की भी सक्रिय भागीदारी रही।

स्थापना दिवस के अवसर पर बीमा सखी योजना के अंतर्गत चयनित रेखा साहू और रेखा बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने एलआईसी की दीर्घकालीन सेवाओं और आम नागरिकों को बीमा के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

शाखा प्रबंधन ने कहा कि एलआईसी ने अपने सात दशकों के सफर में देश के करोड़ों लोगों के विश्वास को मजबूत किया है। भविष्य में भी निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा से जोड़ना और समाज के हर वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें