Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच से चम्पावत को विकास की नई : रफ्तार,सड़क, शिक्षा, पर्यावरण एवं डेयरी क्षेत्र में ₹2.69 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृतियां

Abid Hussain

Mon, Dec 22, 2025

टनकपुर/ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप जनपद चम्पावत को विकास की बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जनपद के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से सड़क, शिक्षा, हरित विकास तथा डेयरी एवं ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में कुल ₹2.69 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री की स्पष्ट विकास नीति के अंतर्गत देवीधुरा मुख्य मार्ग से महाविद्यालय को जाने वाली लगभग 500 मीटर लंबी सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों सहित आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस कार्य हेतु ₹56.30 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके सापेक्ष ₹33.78 लाख की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है।

शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बनबसा परिसर में सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह पार्क छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करेगा। इस सराहनीय कार्य के लिए ₹37.99 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता का परिचायक है डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत जनपद चम्पावत के पाँच चिन्हित स्थलों पर ग्रोथ सेंटरों की स्थापना। इन ग्रोथ सेंटरों से दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पशुपालकों, किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ₹1.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन तीनों योजनाओं के क्रियान्वयन से जनपद चम्पावत में आधारभूत ढांचे को मजबूती, शैक्षिक संस्थानों का सुदृढ़ीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह पहल चम्पावत को विकास के पथ पर अग्रसर करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने इन विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में लिया गया दूरगामी निर्णय बताया है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें