Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मनाई गई बकराईद : गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

Abid Hussain

Sat, Jun 7, 2025

■■कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मनाई गई बकराईद

लोहाघाट। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रोँ में ईद उल अजहा "बकराईद" का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम बच्चे महिला पुरुष नये परिधान में निकलकर पर्व की खुशी का इजहार कर रहे थे। मस्जिद मदीना कोलीढेक मैं मौलाना शाकिर राजा, ईदगाह मैदान में मौलाना जिया उल मुस्तफा एवं खूना मलक की हुसैनी मस्जिद में मौलाना जिया उल मुस्तफा ने नमाज अता कराई।

नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। सबसे अधिक नमाजियों की भीड़ मस्जिद मदीना कोलीढेक मस्जिद में देखी गयी। तीनों स्थानों में ईद के शांतिपूर्वक संपन्न होने से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

फोटो-ईदगाह मैदान एवं हुसैनी मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी।

Tags :

जरूरी खबरें