Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

कर्मठता का सम्मान: उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों का व्यापार मंडल : बनबसा द्वारा किया गया भव्य अभिनंदन

Abid Hussain

Wed, Mar 25, 2026

बनबसा / क्षेत्र में जनहित और बेहतर प्रशासनिक सेवाओं के लिए सराहनीय कार्य कर रहे अधिकारियों को व्यापार मंडल बनबसा ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य, विद्युत महाप्रबंधक जावेद अंसारी एवं थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा को उनके उत्कृष्ट कार्य, जिम्मेदार नेतृत्व और आमजन के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में न केवल कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान के माध्यम से जनता और व्यापारियों का विश्वास भी जीता है। उनके कार्यों से क्षेत्र में सुशासन और सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने कहा कि ऐसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारियों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है, जिससे उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं महामंत्री अभिषेक गोयल और उपाध्यक्ष आशीष गर्ग ने भी अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तेजी से हुआ है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें