Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

शिक्षा के संवर्धन हेतु सराहनीय पहल: डॉ. विनोद कुमार जोशी ने विद्यालय : को दिए ₹1 लाख

Abid Hussain

Wed, Feb 18, 2026

■■ लाला चम्भा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टनकपुर को ₹1,00,000 की उदार सहयोग राशि

टनकपुर। स्थानीय शिक्षण संस्थान लाला चम्भा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, टनकपुर को समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार जोशी द्वारा विद्यालय में एक विशाल कक्ष (क्लासरूम) के निर्माण हेतु ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की उदार सहयोग राशि प्रदान की गई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सहयोग राशि विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रस्तावित कक्ष निर्माण से विद्यालय की अधोसंरचना मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अधिक सुव्यवस्थित एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति द्वारा डॉ. विनोद कुमार जोशी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण वर्धन जोशी, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी तथा कोषाध्यक्ष मदन बोहरा ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. जोशी का यह योगदान शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी उदाहरण है और समाज में सकारात्मक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करता है।

विद्यालय परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाज के प्रबुद्ध नागरिक इसी प्रकार शिक्षा के विकास हेतु सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें