Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर: लायंस क्लब का स्वास्थ्य शिविर कल : किडनी एवं बाल रोगों का विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा निशुल्क उपचार

Abid Hussain

Sat, Sep 6, 2025

टनकपुर/ लायंस क्लब टनकपुर द्वारा कल 07 सितम्बर  को तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र टनकपुर में एक  स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।, जिसमे बालरोग, किडनी एवं स्पाइन पेन विशेषज्ञ, नागरिकों  बच्चों व महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे उचित परामर्श देंगे। एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, की जांच भी निशुल्क रखी गई है।

यह जानकारी लायंस क्लब टनकपुर के कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल( मगन बिहारी) ने दी है। उन्होंने कहा कि कल रविवार 7 सितंबर के  दिन  पंचमुखी महादेव धर्मशाला टनकपुर में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निशुल्क किडनी एवं बाल रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बालरोग, किडनी एवं स्पाइन पेन विशेषज्ञ, नागरिकों  बच्चों व महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे उचित परामर्श के साथ निशुल्क जांच की जाएगी। श्री अग्रवाल ने क्षेत्र की सम्मानित जनता से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें