Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

बिना डीएससी कोड के नहीं मिलेगी गैस, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश : ऑनलाइन बुकिंग में डीएससी अनिवार्य, समस्या होने पर एजेंसी से संपर्क करने की अपील

Abid Hussain

Sun, Mar 22, 2026

चंपावत/ टनकपुर / जनपद चंपावत में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट द्वारा जारी सार्वजनिक अपील में स्पष्ट किया गया है कि अब बिना डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर कोड) के गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, गैस बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उपभोक्ताओं को गैस रिफिल के लिए ऑनलाइन बुकिंग करते समय डीएससी कोड का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इससे फर्जी बुकिंग और अनियमितताओं पर रोक लगेगी तथा वास्तविक उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सकेगी।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं को डीएससी कोड प्राप्त नहीं हो रहा है या बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, वे अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बुकिंग कराएं, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें