Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

Abid Siddiqui : टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचते ही मंत्री गणेश जोशी का जोरदार स्वागत, ऊर्जा व्यवस्था पर कसा फोकस

Abid Hussain

Thu, Apr 9, 2026

टनकपुर/बनबसा। उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का  टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पौधा एवं शॉल भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

गुरुवार को मंत्री गणेश जोशी ने पावर हाउस का निरीक्षण कर बिजली उत्पादन व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मशीनों, टरबाइनों एवं विद्युत उत्पादन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और उत्पादन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन उत्तराखंड की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें