Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

: डॉक्टर रोहन सिंह नेगी ने ऑल इंडिया neet-pg क्वालीफाई कर जनपद चंपावत का नाम किया रोशन

टनकपुर/ चंपावत जिले के टनकपुर पूर्णागिरि तहसील निवासी डॉ नरेंद्र सिंह नेगी के पुत्र  डा. रोहन सिंह नेगी ने ऑल इंडिया नीट पीजी के एग्जाम क्वालीफाई कर चंपावत जिले का नाम रोशन किया है। आपको बता दें डॉक्टर रोहन सिंह नेगी ने अपने मेरिट के दम पर नीट क्वालीफाई कर हिमालयन इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंस देहरादून जौलीग्रांट से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है ।

  डाक्टर रोहन सिंह नेगी अब नीट पीजी (Neet PG ) एक्जाम क्वालीफाई कर  विशेषज्ञ बनकर कर जनपद वासियों एवं संपूर्ण क्षेत्र के ग्रामीणों की  सेवा करना चाहते है ! उनकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र   के बच्चों के बीच मेडिकल (MEDICAL ) की पढ़ाई को लेकर जिज्ञासा बढ़ रही है। बचपन से ही मेधावी रहे डाक्टर  रोहन सिंह नेगी की प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस सेकेंडरी स्कूल टनकपुर में हुई। डॉक्टर रोहन सिंह नेगी प्रथम राउंड की सेंट्रल काउंसलिंग में एमडी मेडिसिन पलमोनरी मेडिसिन मे महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय मेडिकल कॉलेज झांसी उत्तर प्रदेश में स्थान हासिल कर चंपावत जिले का नाम रोशन किया है।

डॉक्टर रोहन सिंह नेगी चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के प्रमुख दवा व्यवसायी नेगी मेडिकल स्टोर के स्वामी डॉक्टर नरेंद्र सिंह नेगी के सुपुत्र है। इनकी सफलता पर उत्तरांचल औषधी व्यवसाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी, महामंत्री अंमित गर्ग ,नार्थ जोन उपाध्यक्ष  अजय गर्ग, समीर चतुर्वेदी, जनक जोशी,  भुवन जोशी,     लोहाघाट केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम पुनेठा, जिला महामंत्री शेखर उपरेती, पैथोलॉजिस्ट महेश उपाध्याय, डॉ वीके जोशी ,डॉ प्रभा जोशी, ईसीएच बनबसा से कर्नल जेएस महर, कर्नल बी बी पॉल, केमिस्ट एसोसिएशन से मुशर्रफ भाई, मुकेश तिवारी, कमल जैन, बीडी भट्ट, कपिल भार्गव, डा,धर्मवीर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी आदि ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  शुभकामनाएं दी हैं।

Tags :

जरूरी खबरें