Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओ के लिए सहारा बने : दिव्यांग अबरार हुसैन उर्फ लाली भाई, लोग कर रहे तारीफ

Abid Hussain

Tue, Jul 29, 2025

टनकपुर/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में एक प्रेरणा स्रोत मामला प्रकाश में आया है। यहां ग्राम पंचायत मनिहार गोठ  में एक दिव्यांग व्यक्ति अबरार हुसैन उर्फ लाली भाई जो खुद बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओ के लिए सहारा बना है। इसके द्वारा किए गए  सराहनीय कार्य की लोग तारीफ कर रहे  है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर मामला क्या है। आइए हम आपको बताते हैं। बताया जा रहा है कि मतदान के दिन भारी बारिश के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

साथ ही क्षेत्र के बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन भी बारिश के चलते मतदान करने को लेकर असमंजस की स्थिति में थे कि मतदान केंद्र तक कैसे पहुंचा जाए। वैसे तो समाज कल्याण विभाग चंपावत की ओर से भी इस प्रकार के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक  लाने और घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद भी  मनिहार गोठ निवासी लाली भाई जो खुद भी दिव्यांग है  उन्होंने मतदान के दिन दिव्यांग जनों एवं बुजुर्गों मतदाताओं को अपने निजी खर्च  पर ऑल्टो कार से  मतदान केंद्र तक पहुंचने में भागीदारी निभाई है। लाली भाई के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की जगह-जगह तारीफ हो रही है। इस मामले में क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने  जिला प्रशासन से अबरार हुसैन उर्फ लाली भाई को सम्मानित किए जाने की मागं की है।

Tags :

जरूरी खबरें