Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

को भेजा पत्र

ऑफ रोड बसें न चलने से करोड़ो के नुकसान की जताई आशंका

विशेषज्ञों ने सिखाई अत्याधुनिक तकनीक

टनकपुर में पीएनजी की एंट्री, कई इलाकों में रजिस्ट्रेशन शुरू

सुचना

Report @ Abid Siddiqui : बेटी आलिया शेख ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सीबीएसई में 92% अंक हासिल 

Abid Hussain

Wed, Apr 15, 2026


बेटी आलिया शेख ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सीबीएसई में 92% अंक हासिल 

टनकपुर/बनबसा। मेहनत और लगन के दम पर एक छात्रा ने शानदार सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 बनबसा कैंट, चंपावत की छात्रा आलिया शेख ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आलिया की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का संघर्ष और सहयोग भी झलकता है। उनकी माता शबाना शेख एक गृहणी हैं, जबकि पिता शेख अफजल पेशे से ड्राइवर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आलिया ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

आलिया की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

संदेश: यह सफलता साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी परिस्थिति में लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें