Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

मोदी सरकार की ईंधन बचत मुहिम को एनएचपीसी का समर्थन, टनकपुर पावर स्टेशन : में निकली साइकिल रैली

Abid Hussain

Sat, May 16, 2026

मोदी सरकार की ईंधन बचत मुहिम को एनएचपीसी का समर्थन, टनकपुर पावर स्टेशन में निकली साइकिल रैली

टनकपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की जा रही अपील का असर अब सरकारी संस्थानों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में शुक्रवार को “साइकिल अपनाओ-ईंधन बचाओ” जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

एनएचपीसी मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान में क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम और पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य सहित अधिकांश अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान वीआईपी गेस्ट हाउस से प्रशासनिक भवन तक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अभियान का उद्देश्य लोगों को पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत कम करने, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यदि छोटी दूरी तय करने के लिए वाहन की बजाय साइकिल का उपयोग किया जाए तो ईंधन की बचत के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर और हरित भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। एनएचपीसी की इस पहल को कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी सराहनीय कदम बताया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें