Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावन चंद ने CM को भेजा ज्ञापन : किसानों को मुआवजा देने की करी मांग

Abid Hussain

Wed, Jun 4, 2025

बनबसा/ भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावन चंद ने आपदा पीड़ित किसानों की समस्या के निवारण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर जल्द से जल्द इस मामले का संज्ञान लिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि बनबसा टनकपुर के फसल बीमा कराने वाले 39 किसानों को संबंधित विभाग द्वारा बीमा राशि का भुगतान आज  तक नहीं किया गया। जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पिछले मानसून में बरसात के दौरान अत्यधिक बारिश होने से क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। जिसके चलते बरसाती पानी से किसानों की फसल चौपट होने के साथ ही घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान अनाज और पालतू जानवरों का भूसा तक नष्ट हो गया था।  आपदा  से पीड़ित किसान अभी तक समस्या से जूझ रहे हैं कई बार मांग किए जाने के बाद भी सरकार किसानों को मदद नहीं दे सकी है। साथ ही फसल बीमा कराने वाले उनके बीमा राशि तक का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में किसानों का कहना है कि सर्वे के बाद भी उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिल पायी है। उनका मुख्य व्यवसाय खेती ही है। कहा की आपदा से हुए नुकसान से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है। इधर किसानों को अब तक मुआवजा न मिलने से उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी  जा सकती हैं। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावन चंद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा है कि पिछले वर्ष अति वर्षा के कारण बर्बाद हुई फसलों से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। सरकार को किसानो की जल्द से जल्द मदद करनी चाहिए ताकि कर्ज में डूबे अन्नदाता अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

Tags :

जरूरी खबरें